पोहरी: पोहरी नगर परिषद कक्ष में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के संबंध में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित
Pohri, Shivpuri | May 18, 2026 नगरीय निकाय की मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के पश्चात पोहरी नगर परिषद कक्ष में स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक सोमवार दोपहर 4 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार शिवम उपाध्याय ने की। बैठक में क्षेत्र के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में तहसीलदार शिवम उपाध्याय ने फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण अंतर्गत जानकारी दी।