सुसनेर: बामनियाखेड़ी में बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला, सिर में गंभीर चोट; छोटे भाई के बेटे पर लगा आरोप
शनिवार दोपहर 3:30 बजे ग्राम बामनियाखेड़ी में कंवरलाल पिता हरिसिंह भील पर उनके ही परिवार के छोटे भाई के बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के सिर में चोट लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉ नीलम जैन ने उनका प्राथमिक उपचार कर आगर रैफर किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।