हसनपुर: रहरा थाना क्षेत्र के गांव फरोटा में पेट पर लात मारने से गर्भवती महिला का बच्चा गिरा, थैले में मृत नवजात को लेकर न्याय की मांग
रहरा थाना क्षेत्र से एक बेहद ही दर्दनाक और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेबस पिता अपने तीन महीने के मृत बच्चे को थैले में लटकाकर इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। पीड़ित पुरुषोत्तम का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही मनोज नाम के शख्स ने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर रास्ते में उन पर हमला कर दिया।