गोरखपुर: राप्ती किनारे अमरूद बाग और झाड़ियों में आबकारी पुलिस ने किया छापा, 28 लीटर कच्ची शराब बरामद
जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 एवं कैंपियरगंज के अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एसएन वर्मा के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। उनके साथ आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 शत्रुघ्न वर्मा, उप आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1 अब्दुल जवाद और आबकारी विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। कार्रवाई में अमरूतानी चौकी प्रभारी और उनकी पुलिस ट