मुरैना नगर: मुरैना में कृषि मंत्री की नातिनी की शादी में पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, दिया आशीर्वाद
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सोमवार शाम को अल्प प्रवास पर मुरैना पहुंचे।यहां उन्होंने कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के बिस्मिल नगर स्थित निवास पर उनकी नातिनी दीपिका और यतेन्द्र के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया।मुख्यमंत्री ने उपहार भेंट कर सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।इस दौरान कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।