बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर में अश्लील कमेंट करने से मना करने पर दबंगों ने किशोर की उंगली ईंट से कुचली
सीबीगंज क्षेत्र का मथुरापुर में दबंगों द्वारा एक किशोर को देखकर अश्लील कमेंट किया जा रहे थे ।उसने इस बात का विरोध किया तो दबंगों ने जमकर उसे पीटा और ईट से उसकी उंगली कुचल दी। किशोर की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।