विष्णुगढ़: बनासो के पटेल नगर में हाथियों के झुंड ने कई घरों को तोड़ा, फसलों को किया बर्बाद
विष्णुगढ़ के बनासो पंचायत अंतर्गत पटेल नगर में बुधवार की रात्रि में हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाई। हाथियों ने कई घरों को तोड़कर घर में रखे अनाज चट कर गए। इसके अलावा घर के बर्तन समेत अन्य घरेलू सामग्री भी क्षतिग्रस्त कर दिए। हाथियों के झुंड ने गांव के किसानों के खेत मे लगी फसलों को भी रौंद डाला। धान, मकई, मडुआ समेत कई फसलों को बर्बाद कर दिया।