कामां: कामां पुलिस ने स्थाई गिरफ्तारी वारंटी सब्बीर को किया गिरफ्तार
कामां थाना पुलिस ने रविवार शाम 5 बजे एक कार्रवाई में वांछित स्थाई गिरफ्तारी वारंटी सब्बीर को गिरफ्तार कर लिया।यह कार्रवाई एएसआई जय सिंह के नेतृत्व में की गई। डीएसटी टीम इंचार्ज वीरेंद्र सिंह एवं उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आरोपी को दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने सहित अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।