सुशासन सरकार में जनजातीय अंचलों की प्रगति का मार्ग अब सुगम आवागमन से होकर गुजर रहा है
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना सुदूर जनजातीय क्षेत्रों को नियमित परिवहन सुविधा से जोड़कर वहां के जनजीवन में नई गति ला रही है। प्रदेश के 13 जिलों के 850 गांवों तक पहली बार बस सेवा पहुंचने से जनजातीय समाज के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के अवसरों तक पहुंच आसान हो रही है।
अब जनजातीय अंचलों की दूरियां सिमट रही हैं, स्थानीय समुदाय के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुल रहे हैं और क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है।
#TribalDevelopment #RuralConnectivity #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #JanjatiyaGauravDiwas
Balod, Chhattisgarh | Nov 15, 2026