रूपवास: रुदावल में गिट्टी से भरे ट्रक की टक्कर से पुलिया क्षतिग्रस्त, आवागमन हुआ बाधित
भरतपुर। रुदावल कस्बे में गिट्टी से भरे ट्रक की टक्कर से एक पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।