गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गृह मंत्री अमित शाह पर दिए बयान पर कहा- 'ऐसे शब्दों का प्रयोग उचित नहीं'
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में दिए गए बयान पर गाजियाबाद में पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शनिवार शाम करीब 5 बजे बयान देते हुए कहा कि भारत के गृहमंत्री अमित शाह के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना उचित नहीं है। अमित शाह ऐसे गृह मंत्री हैं जिन्होंने इस देश का गौरव बढ़ाया है।