गाज़ियाबाद: मसूरी थाना क्षेत्र में भीमराव अंबेडकर के लगे बोर्ड को तोड़ने को लेकर हुआ विवाद, घंटों तक चला हंगामा
गाजियाबाद के थाना मसूरी थाना क्षेत्र स्थित इंदरगढ़ी के पास घनश्याम फार्मा के समीप एक विवादास्पद मामला सामने आया है। यह विवाद एक कार्यक्रम को लेकर लगाए गए बोर्ड के टूटने से शुरू हुआ। जहां रात में स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। लोगों ने कहा कि जेसीबी से इस बोर्ड को क्षतिग्रस्त किया गया है।