गाज़ियाबाद: लोनी थाना पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
लोनी पुलिस ने शनिवार शाम करीब 4 बजे दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे पप्पू नाम के 1 अभियुक्त को चौकी कस्बा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। बीते 10 सितंबर को वादिया की ओर से तहरीर देते हुए बताया गया था कि अभियुक्त द्वारा वादिया की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले जाया गया तथा शिकायत करने पर वादिया के साथ अभियुक्त के परिजनो द्वारा गाली-गलौच की गई।