गाज़ियाबाद: अंकुर विहार थाना पुलिस ने वाहन चोरी के 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद की 3 चोरी की मोटर साइकिल
थाना अंकुर विहार पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे वाहन चोरी करने वाले कमल कुमार और निशांत नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना अंकुर विहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।