गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की 9.29 करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्क
थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में संजय सूरी नाम के शातिर अभियुक्त की शनिवार शाम करीब 4 बजे अवैध रूप से अर्जित की गई 9 करोड़ 29 लाख 40 हजार की संपत्ति कुर्क की गई। अभियुक्त संजय सूरी के विरुद्ध थाना सिहानी गेट पर कुल 5 अभियोग, थाना कोतवाली नगर पर 5 अभियोग, थाना कविनगर पर 1 अभियोग व थाना मधुबन बापूधाम पर 1 अभियोग पंजीकृत है।