बदायूं: कासिमपुर गांव के पास दवा लेने जा रही बुजुर्ग महिला को टेंपो ने टक्कर मारी बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हुई
Budaun, Budaun | Jan 13, 2024 शनिवार को बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के हरि नंगला गांव की रहने वाले 55 बर्षीय सुरजा देवी पत्नी स्वर्गीय परमेश्वरी दवा लेने जा रही थी। थाना कुंवरगांव क्षेत्र के कासिमपुर गांव के पास टेंपो ने बुर्जुग महिला सुरजा देवी को टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बुर्जुग महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।