बदायूं: राष्ट्रीय जल जीवन मिशन में अच्छे कार्य करने पर जनपद देश में पांचवें स्थान पर :डीएम
Budaun, Budaun | Jan 13, 2024 राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न पैरामीटर निर्धारित किए गए, जिसमें जनपद बदायूं वन स्टार कैटेगरी में देश में पांचवें स्थान पर आया है। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल जीवन सर्वेक्षण 1 अक्टूबर 2022 से 30 सितंबर 2023 तक विभिन्न श्रेणियां में कराया गया था। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश व जनपद हर योजना में वृद्धि कर रहा है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को बधाई दी है।