बदायूं: जजपुरा गांव में मजाक करने का विरोध करने पर दो सगे भाईयो ने युवक को मारपीट कर किया घायल
Budaun, Budaun | Jan 13, 2024 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के जजपुरा गांव के रहने वाले 28 वर्षीय दीपक पुत्र राम भरोसे ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में लिखा है। वह जजपुरा गांव में ही अघियाने पर आग ताप रहा था। तभी गांव का ही रहने वाला युवक उससे मजाक करने लगा । तहरीर में लिखा है जब उसने मजाक का विरोध किया। दो सगे भाईयों ने लात - घूंसों व लोहे की फुकनी सिर में मारकर लहूलुहान कर दिया । घायल युवक ने थाने में तहरीर दी है।