बीना: पिता की पुण्यतिथि पर बेटों का नेक काम, जवाहर वार्ड स्थित सरकारी स्कूल को दिया वाटर कूलर और पंप दान
Bina, Sagar | Sep 10, 2026 ये तस्वीरें जवाहर वार्ड स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 3 की हैं।यहां के स्थानीय निवासी आशीष पांडे और जितेंद्र पांडे ने अपने स्वर्गीय पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर एक अनोखी पहल की।बच्चों और स्कूल प्रबंधन की सुविधा के लिए उन्होंने स्कूल को एक वाटर कूलर और एक समरसिबल पंप सेट दान किया है।इस नेक काम के लिए विभाग के अधिकारियों ने परिवार का आभार व्यक्त किया।