पंडुआ चौराहे पर शव रखकर चक्का जाम
प्रयागराज। लालापुर मार्ग पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद गुरुवार को पंडुआ चौराहे पर ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों शवों को सड़क पर रखकर घंटों चक्का जाम किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक परिवारों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा, आवास, जमीन और एक सदस्य को रोजगार देने की मांग की। सूचना पर एडीसीपी विजय आनंद, एसीपी वेदव्यास मिश्रा, एसडीएम गणेश कनौजिया समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ और रात में दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Bara, Allahabad | Jun 19, 2026