गोपालगंज: मानिकपुर गांव में बाइक के धक्के से अधेड़ हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में बाइक के धक्के से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि बुजुर्ग अपने घर के पास सड़क पार कर रहा था। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।