गोपालगंज: शेख परसा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती।
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के शेख परसा गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने फरसा व लाठी डंडे से हमला कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया। वहीं मारपीट की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।