गोपालगंज: ढेहा सुपौली गांव में शादी के 18 माह बाद दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, जांच शुरू : मृतका के चाचा बैधनाथ।
जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के ढेहा सुपौली गांव में एक विवाहिता की उसके ही ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए हत्या कर दिया। वहीं शव उसके कमरे से पुलिस ने बरामद किया है बरामद शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। इसकी जानकारी मृतका के चाचा बैधनाथ ने सदर अस्पताल में दी।