कोतमा: कोतमा में 230 से अधिक आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया
Kotma, Anuppur | May 30, 2026 शनिवार 5 बजे मंगल भवन, कोतमा में माहवारी स्वच्छता जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोतमा विकासखंड की 230 से अधिक आशा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की तथा माहवारी स्वच्छता, महिलाओं के स्वास्थ्य, सामाजिक एवं परंपरागत रूढ़िवादी प्रथाओं, कुरीतियों तथा अंधविश्वासों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।