गोह: देवकुण्ड में नहर पुल निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश
Goh, Aurangabad | May 15, 2026 प्रखंड के देवकुंड पीछले एक सप्ताह से जारी नहर पुल निर्माण में लगे निर्माण कंपनी मेहंदिया कंस्ट्रक्शन पर ग्रामीणों ने मानक के विपरित कार्य करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार की शाम करीब 3:00 बजे स्थानीय ग्रामीण पूर्व मुखिया रामकृपाल, समाजसेवी अक्षय पटेल, अरूण आर्या, सनोज चंद्रवंशी सहित अन्य ने अधिकारियों से मौके पर मुआयना कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की