तिर्वा: कनौली में सुबह छह बजे से देशी शराब की बिक्री, वीडियो वायरल; आबकारी विभाग मौन
Tirwa, Kannauj | Nov 9, 2026 तिर्वा। क्षेत्र के कनौली गांव स्थित देशी शराब के ठेके पर सुबह छह बजे से ही शराब की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। ठेके पर सुबह-सुबह शराब की बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।