रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एडीएम ने की बैठक
सोनभद्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन हुआ सख्त,डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश पर एडीएम रमेश चंद्र की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 12 बजे जिला विद्यालय परिवहन एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूल वाहनों की फिटनेस, चालक और परिचालक के सत्यापन, जीपीएस, सीसीटीवी, फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट सुरक्षा मानको की जांच के निर्देश दिए।