डौण्डीलोहारा: डौण्डीलोहारा अनुविभाग के राजस्व ग्रामों में नियमित रूप से शिविर का आयोजन किया गया
डौण्डीलोहारा के राजस्व ग्रामों में भी नियमित रूप से 1 अप्रैल से प्रारंभ राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शिविरों में आम नागरिकों के नामांतरण, बटवारा, नक्शा सुधार, त्रुटि सुधार, आय, जाति, निवास एवं अन्य राजस्व प्रकरणो से संबधित आवेदन स्वीकार किये जा रहे है तथा पात्र प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।