सिंगरौली: युवा संगम के तहत जिला स्तरीय रोजगार मेला हुआ आयोजित, 112 आवेदकों का हुआ प्रारंभिक चयन
कलेक्टर चंद्र शेखर शुक्ला के निर्देशन में युवा संगम- रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला जिला रोजगार कार्यालय बैढ़न में आयोजित किया गया। रोजगार मेले में उपस्थित 7 कंपनियों द्वारा 112 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया जिसमें से 2 महिला आवेदक लाभांवित हुई। साथ ही 11 आवेदकों की कैरियर काउंसिलिंग की गई।