बाह: फरेरा में मासूम बच्ची की फिरौती के लिए की गई हत्या, परिजनों से मिली विधायक,दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव फरेरा में फिरौती के लिए एक मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई, पुलिस के द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। अब बाह से विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने मृतक मासूम बच्ची के परिजनों से पोस्टमार्टम गृह पर मुलाकात की है। और उच्च अधिकारियों से बात कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।