बाह: आगामी लोकसभा चुनाव एवं त्योहारों को लेकर पुलिस एवं आबकारी विभाग ने थाना बसई अरेला में की मीटिंग, एसीपी पिनाहट रहे मौजूद
थाना बसई अरेला पर आगामी लोकसभा चुनाव एवं त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस एवं आबकारी विभाग ने एक मीटिंग की है। इस मीटिंग में एसीपी पिनाहट, आबकारी निरीक्षक विदुषी गर्ग, थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी, क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, प्रधान चौकीदार एवं भट्ठा संचालक मौजूद रहे। इस दौरान सभी से आचार संहिता का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।