बाह: कस्बा पिनाहट में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों का एसीपी गिरीश कुमार ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ किया निरीक्षण
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। एसीपी गिरीश कुमार ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया है। इस दौरान पुलिस बलों के साथ फ्लैग मार्च भी किया है। पुलिस प्रशासन की ओर से झगड़ा फसाद करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।