बाह: फरेरा में 2 दिन से लापता बच्ची का खेत में मिला शव, फिरौती की रकम न मिलने पर की गई हत्या: डीसीपी ईस्ट
फरेरा में 2 दिन से लापता बच्ची का शव खेत में मिला है। DCP ईस्ट ने बताया कि थाना बाह पर परिजनों ने बच्ची की गुमशुदगी की सूचना दी थी। पुलिस ने शक के आधार पर 2 युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने फिरौती की रकम न मिलने पर बच्ची की हत्या करने की बात कबूल की।