बाह: गांव रेहा के पास चंबल के बीहड़ में अज्ञात कारणों से लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव रेहा के पास चंबल के बीहड़ में अज्ञात कारणों से आग लग गई, आग लगने से वन्य जीवों में भगदड़ मच गई,ग्रामीणों ने जब धुआं उठता देखा तो वन विभाग को इसकी सूचना दी वन विभाग की टीम के साथ दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला,और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस दौरान लगभग डेढ़ हेक्टर क्षेत्र में आग फैल चुकी थी।