नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को परखने दुर्ग में हुआ संयुक्त मॉक ड्रिल अभ्यास!
कल कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दुर्ग कैंपस में संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
इस दौरान अग्निशमन, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी, राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। साथ ही हवाई आक्रमण से बचाव की तैयारियों के तहत शाम 6:30 बजे 5 मिनट का ब्लैकआउट अभ्यास भी किया गया।
इस संयुक्त अभ्यास में एसएसपी दुर्ग, सीएसपीडीसीएल, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, तहसीलदार, फूड सेफ्टी विभाग, एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
सतर्कता, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया ही सुरक्षित समाज की पहचान है।
#MockDrill #CivilDefence #EmergencyPreparedness #Durg #DurgAdministration Chhattisgarh