Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
No video available

होशंगाबाद शहर: खुशी यादव को जन्म दिवस पर मिली ढेर सारी शुभकामनाएं #khushiyadav #happybirthday #bestwishes

MORE NEWS

दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच का विशेष अभियान जारी

सोहागपुर में हितैष स्टोर से 696 किलो संदिग्ध घी जब्त, तीन नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा सोहागपुर स्थित हितैष स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. धाकड़ एवं कमलेश एस. दियावार ने निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर Sangath घी के तीन नमूने जांच के लिए लिए। घी की गुणवत्ता को लेकर संदेह पाए जाने पर जनहित में 696 किलोग्राम घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 64 हजार 176 रुपये है।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जब्त घी के लिए गए सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम प्रकरण प्रस्तावित किया जाएगा।

*सात दिनों में करीब 1000 लीटर संदिग्ध घी जब्त*
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत विगत सात दिनों में लगभग 1000 लीटर संदिग्ध घी जनहित में जब्त किया गया है। विभाग द्वारा दूध, दुग्ध उत्पाद एवं घी सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh

दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच का विशेष अभियान जारी सोहागपुर में हितैष स्टोर से 696 किलो संदिग्ध घी जब्त, तीन नमूने जांच के लिए भेजे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा सोहागपुर स्थित हितैष स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. धाकड़ एवं कमलेश एस. दियावार ने निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर Sangath घी के तीन नमूने जांच के लिए लिए। घी की गुणवत्ता को लेकर संदेह पाए जाने पर जनहित में 696 किलोग्राम घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 64 हजार 176 रुपये है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जब्त घी के लिए गए सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम प्रकरण प्रस्तावित किया जाएगा। *सात दिनों में करीब 1000 लीटर संदिग्ध घी जब्त* खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत विगत सात दिनों में लगभग 1000 लीटर संदिग्ध घी जनहित में जब्त किया गया है। विभाग द्वारा दूध, दुग्ध उत्पाद एवं घी सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

नागद्वारी मेले में रेस्क्यू टीम की तत्परता, घायल श्रद्धालु को दुर्गम क्षेत्र से सुरक्षित निकालकर पहुंचाया अस्पताल

हनुमान गढ़ी में फिसलने से श्रद्धालु के पैर में हुआ था फ्रैक्चर

एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस ने त्वरित रूप से संभाला मोर्चा

#narmadapuram #panchmari  CM Madhya Pradesh  Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

नागद्वारी मेले में रेस्क्यू टीम की तत्परता, घायल श्रद्धालु को दुर्गम क्षेत्र से सुरक्षित निकालकर पहुंचाया अस्पताल हनुमान गढ़ी में फिसलने से श्रद्धालु के पैर में हुआ था फ्रैक्चर एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस ने त्वरित रूप से संभाला मोर्चा #narmadapuram #panchmari CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

नागद्वारी मेले में रेस्क्यू टीम की तत्परता, घायल श्रद्धालु को दुर्गम क्षेत्र से सुरक्षित निकालकर पहुंचाया अस्पताल

हनुमान गढ़ी में फिसलने से श्रद्धालु के पैर में हुआ था फ्रैक्चर

एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस ने त्वरित रूप से संभाला मोर्चा

 नर्मदापुरम जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में आयोजित नागद्वारी मेले में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। लाखों श्रद्धालु अब तक नागद्वारी पहुंचकर भगवान पद्मशेष के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूरे नागद्वारी ट्रैक पर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए होमगार्ड, एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस के जवानों को संवेदनशील एवं दुर्गम स्थानों पर तैनात किया गया है। रेस्क्यू दल लगातार मार्गों पर निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने तथा निर्धारित मार्गों का उपयोग करने के लिए मार्गदर्शन कर रहे हैं।

हनुमान गढ़ी में घायल श्रद्धालु का तत्काल रेस्क्यू

मेले के दौरान हनुमान गढ़ी के दुर्गम क्षेत्र में एक श्रद्धालु फिसलकर घायल हो गया। हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम को तत्काल अलर्ट किया गया। टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची और घायल श्रद्धालु को सावधानीपूर्वक स्ट्रेचर पर लिया। कठिन एवं दुर्गम मार्ग से टीम ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। समय पर रेस्क्यू किए जाने से घायल श्रद्धालु को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने रेस्क्यू टीम की तत्परता एवं साहसिक कार्य की सराहना की।

प्लाटून कमांडर एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी श्रीमती अमृता दीक्षित के मार्गदर्शन में नागद्वारी मेले में तैनात एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस की टीमें लगातार अलर्ट मोड पर कार्य कर रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने रेस्क्यू टीम को तत्काल सक्रिय किया तथा घायल श्रद्धालु को सुरक्षित नीचे लाकर अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। श्रीमती दीक्षित ने बताया कि नागद्वारी मेले में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस के दल पूरी तरह मुस्तैद हैं। संवेदनशील एवं दुर्गम क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल राहत एवं बचाव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर सोमेश मिश्रा

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि नागद्वारी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उनकी सुरक्षा एवं सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेले में सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल एवं यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें तथा प्रशासन, पुलिस एवं रेस्क्यू दलों द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें।

जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को हर कदम पर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मार्ग में घायल श्रद्धालु को तत्काल सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई ने जिला प्रशासन द्वारा नागद्वारी मेले में प्रशासन की तत्परता एवं प्रभावी आपदा प्रबंधन व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

#narmadapuram #panchmarhi  CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

नागद्वारी मेले में रेस्क्यू टीम की तत्परता, घायल श्रद्धालु को दुर्गम क्षेत्र से सुरक्षित निकालकर पहुंचाया अस्पताल हनुमान गढ़ी में फिसलने से श्रद्धालु के पैर में हुआ था फ्रैक्चर एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस ने त्वरित रूप से संभाला मोर्चा नर्मदापुरम जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में आयोजित नागद्वारी मेले में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। लाखों श्रद्धालु अब तक नागद्वारी पहुंचकर भगवान पद्मशेष के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूरे नागद्वारी ट्रैक पर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए होमगार्ड, एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस के जवानों को संवेदनशील एवं दुर्गम स्थानों पर तैनात किया गया है। रेस्क्यू दल लगातार मार्गों पर निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने तथा निर्धारित मार्गों का उपयोग करने के लिए मार्गदर्शन कर रहे हैं। हनुमान गढ़ी में घायल श्रद्धालु का तत्काल रेस्क्यू मेले के दौरान हनुमान गढ़ी के दुर्गम क्षेत्र में एक श्रद्धालु फिसलकर घायल हो गया। हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम को तत्काल अलर्ट किया गया। टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची और घायल श्रद्धालु को सावधानीपूर्वक स्ट्रेचर पर लिया। कठिन एवं दुर्गम मार्ग से टीम ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। समय पर रेस्क्यू किए जाने से घायल श्रद्धालु को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने रेस्क्यू टीम की तत्परता एवं साहसिक कार्य की सराहना की। प्लाटून कमांडर एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी श्रीमती अमृता दीक्षित के मार्गदर्शन में नागद्वारी मेले में तैनात एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस की टीमें लगातार अलर्ट मोड पर कार्य कर रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने रेस्क्यू टीम को तत्काल सक्रिय किया तथा घायल श्रद्धालु को सुरक्षित नीचे लाकर अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। श्रीमती दीक्षित ने बताया कि नागद्वारी मेले में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस के दल पूरी तरह मुस्तैद हैं। संवेदनशील एवं दुर्गम क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल राहत एवं बचाव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि नागद्वारी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उनकी सुरक्षा एवं सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेले में सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल एवं यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें तथा प्रशासन, पुलिस एवं रेस्क्यू दलों द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को हर कदम पर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मार्ग में घायल श्रद्धालु को तत्काल सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई ने जिला प्रशासन द्वारा नागद्वारी मेले में प्रशासन की तत्परता एवं प्रभावी आपदा प्रबंधन व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत किया है। #narmadapuram #panchmarhi CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

पिछले कई घंटों हो रही लगातार बारिश के बस पलकमती नदी का जल स्तर बढ़ने से राजेंद्र वार्ड एवं रामगंज वार्ड को जोड़ने वाला रिपटे का एक हिस्सा तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। जहां स्कूली छात्र छात्रों को आने जाने एवं सावन सोमवार के चलते जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले कई घंटों हो रही लगातार बारिश के बस पलकमती नदी का जल स्तर बढ़ने से राजेंद्र वार्ड एवं रामगंज वार्ड को जोड़ने वाला रिपटे का एक हिस्सा तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। जहां स्कूली छात्र छात्रों को आने जाने एवं सावन सोमवार के चलते जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Aug 10, 2026

बारिश भी नहीं रोक सकी राष्ट्रभक्ति का जुनून, तिरंगा थामे 21 किमी दौड़े युवा

पिपरिया से बनखेड़ी तक ‘रन फॉर नेशन’ मैराथन में दिखा युवाशक्ति और देशप्रेम का जोश

   स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ओ आव्हान पर पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान का संचालन प्रारंभ किया गाया है को की 9 से 17 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। इसी क्रम में नर्मदापुरम जिले में संकल्प फाउंडेशन द्वारा रविवार को आयोजित ‘रन फॉर नेशन’ 21 किलोमीटर मैराथन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और युवाशक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण बनी। लगातार हो रही बारिश के बावजूद युवाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। हाथों में तिरंगा थामे प्रतिभागियों ने पिपरिया से बनखेड़ी तक लगभग 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। इस दौरान पूरा मार्ग भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजता रहा। मैराथन के आयोजन में खेल विभाग का भी सहयोग रहा। पिपरिया एवं बनखेड़ी ब्लॉक के खेल समन्वयक तथा उनकी टीम ने आयोजन में सहभागिता करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मैराथन का शुभारंभ माहेश्वरी महिला सोशल क्लब की पदाधिकारियों एवं महतारी जनकल्याण समिति की मातृशक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ के पूरे मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने धावकों का आत्मीय स्वागत किया। रामपुर में पूर्व सैनिक बलिराम अहिरवार एवं ग्रामीणों द्वारा प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई और उनका उत्साह बढ़ाया गया। वहीं ग्राम बाचावानी में सरपंच एवं ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।

बनखेड़ी पहुंचने पर अटल बिहारी वाजपेयी चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने धावकों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद मैराथन का समापन बनखेड़ी स्थित वसुंधरा पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह के साथ हुआ। समापन समारोह में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा उन्हें राष्ट्रहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

बारिश भी नहीं रोक सकी राष्ट्रभक्ति का जुनून, तिरंगा थामे 21 किमी दौड़े युवा पिपरिया से बनखेड़ी तक ‘रन फॉर नेशन’ मैराथन में दिखा युवाशक्ति और देशप्रेम का जोश स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ओ आव्हान पर पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान का संचालन प्रारंभ किया गाया है को की 9 से 17 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। इसी क्रम में नर्मदापुरम जिले में संकल्प फाउंडेशन द्वारा रविवार को आयोजित ‘रन फॉर नेशन’ 21 किलोमीटर मैराथन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और युवाशक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण बनी। लगातार हो रही बारिश के बावजूद युवाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। हाथों में तिरंगा थामे प्रतिभागियों ने पिपरिया से बनखेड़ी तक लगभग 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। इस दौरान पूरा मार्ग भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजता रहा। मैराथन के आयोजन में खेल विभाग का भी सहयोग रहा। पिपरिया एवं बनखेड़ी ब्लॉक के खेल समन्वयक तथा उनकी टीम ने आयोजन में सहभागिता करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मैराथन का शुभारंभ माहेश्वरी महिला सोशल क्लब की पदाधिकारियों एवं महतारी जनकल्याण समिति की मातृशक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ के पूरे मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने धावकों का आत्मीय स्वागत किया। रामपुर में पूर्व सैनिक बलिराम अहिरवार एवं ग्रामीणों द्वारा प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई और उनका उत्साह बढ़ाया गया। वहीं ग्राम बाचावानी में सरपंच एवं ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। बनखेड़ी पहुंचने पर अटल बिहारी वाजपेयी चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने धावकों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद मैराथन का समापन बनखेड़ी स्थित वसुंधरा पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह के साथ हुआ। समापन समारोह में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा उन्हें राष्ट्रहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026