डुमरांव: ट्रेन में सिपाही ने युवती को दिया मोबाइल नंबर, सिपाही की हरकत हुई वायरल तो युवती को मिल रही धमकियां #viral
Dumraon, Buxar | Mar 31, 2026 डुमरांव रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टुड़ीगंज की युवती पूनम कुमारी ने आरोप लगाया है कि दो–तीन दिन पहले टुड़ीगंज से बक्सर यात्रा के दौरान उसकी अगली सीट पर बैठे एक सिपाही ने पुर्जे पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर उसे देने की कोशिश की। युवती द्वारा वीडियो रिकॉर्ड करते देख सिपाही दूसरे कोच में भाग गया।