कामडारा: बड़ा तालाब से दुर्गा मंडप तक निकली कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा कामडारा
Kamdara, Gumla | Oct 18, 2026 कामडारा प्रखंड में दुर्गा पूजा के अवसर पर बड़ा तालाब से दुर्गा मंडप तक कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दुर्गा मंडप से बड़ा तालाब पहुंचे। वहां विधि-विधान के साथ कलश में जल भरकर श्रद्धालु वापस दुर्गा मंडप मंदिर पहुंचे जहां जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। कलश यात्रा के दौरान माता रानी के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।