पिंड्रा: फूलपुर पुलिस ने वाराणसी न्यायालय से फरार अभियुक्त मोनू खान को किया गिरफ्तार
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने न्यायालय से फरार हुए अभियुक्त मोनू खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि विगत 22 जुलाई को बाइक और बैटरी की चोरी के मामले में रिमांड के लिए अभी मोनू खान को ले जाया गया था जहां से पुलिस कर्मियों को झांसा देते हुए वह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने टीम गठित कर दोबारा आयुक्त मोनू खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।