नाथनगर: नाथनगर एचडीएफसी बैंक की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी, चोर की करतूत सीसीटीवी में हुई कैद #CCTV
नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एचडीएफसी बैंक की पार्किंग से एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नाथनगर थाना में गुरुवार को अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेजूडीह गांव निवासी गणपति झा किसी कार्यवस एचडीएफसी बैंक नाथनगर आए थे।