नाथनगर: नाथनगर में सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण का 9वां दिन, बच्चों को सिखाया गया सीपीआर
नाथनगर प्रखंड क्षेत्र में चल रहे सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को 9वां दिन था। इस दौरान बच्चों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर ब्रजेश ट्रेनर बृजेश कुमार ने बताया कि जब किसी व्यक्ति की सांस और हृदय की धड़कन बंद हो जाती है, तब उसे सीपीआर दिया जाता है।