नाथनगर: मथुरापुर में गुलशन हत्याकांड में 6 नामजद पर जमीन विवाद में हत्या की साजिश का मामला दर्ज, पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर बगीचा में शुक्रवार सुबह पेड़ से लटका मिला युवक का शव अब हत्याकांड में बदल चुका है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी प्रकाश पासवान के बेटे गुलशन पासवान (24) के रूप में हुई है। परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने इसे हत्या मानते हुए मामला दर्ज किया है। गुलशन के भाई रवि पासवान के फर्द बयान पर 6 लोगों को नामजद किया गया है। सभी आरोपी फरार।