नाथनगर: मथुरापुर हटिया के पास बगीचे में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर हटिया स्थित बगीचे में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह करीब छः बजे ग्रामीणों ने बगीचे में शव लटकता देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के घरवालों को इसकी खबर दी गई, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई।