नाथनगर: फोर लेन निर्माण पर ग्रामीणों की मांग तेज, बिहारीपुर में सर्विस रोड को लेकर शांतिपूर्ण धरना जारी#jansamasya
नाथनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बन रहे मिर्जाचौकी से मुंगेर तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, लेकिन नाथनगर प्रखंड के मधुसूदनपुर क्षेत्र अंतर्गत बिहारीपुर के ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसियों और प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है।