गोरखपुर: मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज किया केस
गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर स्थित दरगाहिया में 17 फरवरी को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह विवाद किराएदारों के बीच हुआ था।दरगाहिया निवासी अनोखेलाल विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे किराए के मकान में रहते हैं। उनका दूसरे किराएदार हरेंद्र सिंह के परिवार से मामूली बात पर विवाद हो गया था।