शंभूगंज: शंभूगंज थाने में महाशिवरात्रि पर शांति समिति की बैठक, सौहार्द से पर्व मनाने की अपील
शंभूगंज थाना में बुधवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे महाशिवरात्रि के मौके पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के अध्यक्षता थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने किया। जिसमें बीडीओ नीतीश कुमार सीओ जुगनू रानी समेत दो दर्जन से भी ज्यादा गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में थानाध्यक्ष ने महाशिवरात्रि का त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।