शंभूगंज: शंभूगंज में फलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ, BDO, CO और प्रभारी ने दवा खाकर की शुरुआत, 24 फरवरी तक चलेगा
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में 10 से 24 फरवरी 2026 तक चलने वाला फाइलेरिया उन्मूलन अभियान कार्यक्रम मंगलवार की दोपहर बाद करीब 4:00 बजे से शुरू हो गई। जहां मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर में बीडीओ नीतीश कुमार सीओ जुगनू रानी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय शर्मा हेल्थ मैनेजर अमित कुमार पंकज ने फाइलेरिया की दवा खाकर शुभारंभ किया।