शंभूगंज: बेलारी गांव: घर में घुसे युवक को हथियार और कारतूस के साथ पकड़ा, बंधक बनाकर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा
बेलारी गांव में मो मुदसिर के घर में गांव के ही युवक मो एजाज गलत नीयत से घुस गया। जिसे परिजनों ने देख लिया शोर मचाने पर जब ग्रामीण दौड़े और उसे खोज कर पकड़ा तो उसके पास से एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। घटना के बाद बंधक बनाकर मो एजाज को पहले तो जमकर धुनाई की फिर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी को बुलाकर मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे सौंप दिया।