बारां: खेड़ीश्यामपुरा गांव में कीटनाशक दवा छिड़काव के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ी, कोटा हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हुई मौत
Baran, Baran | Aug 20, 2025 सदर थाना क्षेत्र के खेडी श्यामपुरा गांव में एक किसान खेत में फसल पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रहा था इसी दौरान व अचेत गया जिसे परिजन उपचार के लिए बारां जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर कोटा रैफर कर दिया थाने के हेड कांस्टेबल कल्याण ने बताया कि नरेश 35 वर्ष की उपचार के दौरान कोटा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया