बारां: NH27 बटावदा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Aug 19, 2025 एन एच 27 बटावदा के पास मंगलवार शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूवा राम ने बताया कि राजेंद्र पुत्र रतनलाल मीणा 42 वर्ष निवासी लिसाड़ी जो आमली गांव से वापस अपने गांव आ रहा था तभी बटावदा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे यह घायल हो गया।